Amritsar.अमृतसर: पहलगाम आतंकी हमले के कुछ दिनों बाद, बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को अजनाला सीमा क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है। एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि यह खेप ड्रोन के जरिए गिराई गई थी। जब्त किए गए हथियारों में 4.5 किलोग्राम विस्फोटक शामिल है, जिसके आरडीएक्स होने का संदेह है। इसके अलावा, छह डेटोनेटर, दो रिमोट, पांच हथगोले, चार पिस्तौल, आठ मैगजीन, दो बैटरी, दो पावर सर्किट और 220 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने खेतों में कटाई कर रहे किसानों से मिली सूचना के आधार पर शाहपुर सीमा चौकी के पास चक बाला गांव में तलाशी अभियान चलाया। एसएसपी ने बताया कि मामला दर्ज किया जा रहा है।