कैसे रूकेगा भ्रष्टाचार! विजिलेंस की 100 से ज्यादा फाइलें अटकीं सरकारी विभागों में
बड़ी खबर
चंडीगढ़। विजिलेंस के 100 से ज्यादा मामले विभिन्न सरकारी दफ्तरों में अभियोजन की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। इनमें से एक केस ट्रांसपोर्ट घोटाले का भी है। इनमें 6 अधिकारियों ने बिना टैक्स चुकाए 100 करोड़ तक का गबन किया था। इस मामले में विजिलेंस 17 एक्साइज और कराधान अधिकारियों के खिलाफ मंजूरी का इंतजार कर रहा है। विजिलेंस को करीब 40 विभागों से मंजूरी का इंतजार है। सूत्रों के अनुसार पी.एस.आई.ई.सी. में कुछ लोगों ने विजिलेंस को मंजूरी देने पर आपत्ति जताई थी। इन्हीं अधिकारियों के गड़बड़ी में अब नाम सामने आए हैं।
ताजा मामले में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरू की मुहिम दौरान सेवामुक्त पटवारी हरबंस सिंह, जो पहले रैवेन्यू हलका लहरागागा, जिला संगरूर में तैनात था, को 13,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को रजिंदर सिंह निवासी लहरागागा की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के पास पहुंच करके आरोप लगाया कि उक्त पटवारी ने उसके परिवार के प्लाट का इंतकाल दर्ज करवाने के लिए 13,000 रुपए लिए हैं। ब्यूरो की तरफ से उसकी शिकायत की जांच उपरांत आरोपी पाए जाने पर पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो ने मुकदमा दर्ज करके अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।