Jalandhar.जालंधर: होशियारपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन सेंटर की सुरभि और अंजलि का पंजाब अंडर-23 टीम में चयन होने से होशियारपुर निवासियों और खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव रमन घई ने बताया कि वुडलैंड ओवरसीज स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा सुरभि और सरकारी कॉलेज की बीए-1 की छात्रा अंजलि सीमार का पंजाब टीम में चयन होने से होशियारपुर और एचडीसीए के क्रिकेट खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। घई ने बताया कि अंजलि और सुरभि के अलावा होशियारपुर की शिवानी को भी पंजाब अंडर-23 स्टैंडबाई में जगह मिली है। उन्होंने बताया कि होशियारपुर की ये
दोनों खिलाड़ी इससे पहले पंजाब
अंडर-19 टीम में भी खेल चुकी हैं।
उन्होंने बताया कि पंजाब की टीम 5 मार्च से 13 मार्च तक पुडुचेरी में होने वाले बीसीसीआई टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए 3 मार्च को पीसीए मोहाली से रवाना होगी। अंजलि और सुरभि के चयन पर खुशी जताते हुए घई ने कहा कि पूरे होशियारपुर जिले के साथ-साथ एचडीसीए को भी इन खिलाड़ियों पर गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि चयनित पंजाब अंडर-23 टीम 23 फरवरी से 2 मार्च तक पीसीए स्टेडियम में मुख्य कोच मधु कपूर के नेतृत्व में प्रशिक्षण लेगी। एचडीसीए के अध्यक्ष दलजीत खेला ने खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि सुरभि और अंजलि जिस मेहनत से खेल रही हैं, उससे वे भविष्य में जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाएंगी।
Tags: