दिल दहला देने वाली घटना: पति-पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, मामला दर्ज

बड़ी खबर

Update: 2023-01-18 17:53 GMT
बठिंडा। बठिंडा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शहर के धोबियाना बस्ती में मामूली विवाद को लेकर आधा दर्जन लोगों ने पति-पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस घटना के दौरान आग में झुलसने से महिला का चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गए। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने पीड़ित पति-पत्नी के बयानों पर 2 भाइयों समेत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पीड़ित जगराज सिंह ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि गत दिन 17 जनवरी को आरोपी नरेश कुमार, उसका भाई मुकेश, गोलू, मक्खन कुमार व उनके साथ 2 अज्ञात लोगों ने उस पर व उसकी पत्नी बिमला रानी पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। इस बीच उसकी पत्नी का चेहरा और दोनों हाथ गंभीर रूप से झुलस गए हैं। पीड़ित महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला ने अपने बयानों में बताया कि आरोपी मुकेश की पत्नी अंजू गली की तरफ दीवार पर गीले कपड़े डालती थी और कपड़ों का पानी उस पर व राहगीरों पर गिर रहा था। इस बारे जब उसने महिला से कहा तो उलटा वह लोग उन पर ही तेल छिड़कर मारने की कोशिश करने लगे।
Tags:    

Similar News