पंजाब। एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी एक बार फिर एस.जी.पी.सी. के प्रधान नियुक्त किए गए हैं। चुनाव जीतने के बाद हरजिंदर सिंह धामी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पंथ की जीत हुई है और अकाली दल को तोड़ने वालों की हार हुई है। इस बार एस.जी.पी.सी. के चुनाव अकाली दल के लिए सीधी चुनौती था। इस दौरान हरजिंदर धामी ने सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में विरोधियों ने सभी सदस्यों को फोन किया था। यही नहीं सदस्यों को फोन करके लालच दिया गया।
आगे बताया हुए उन्होंने कहा कि सदस्यों को केंद्र व पंजाब सरकार की तरफ से भी फोन आए। इस दौरान हरजिंदर धामी ने कहा कि उन पर भरोसा करने के लिए सुखबीर सिंह बादल का बहुत-बहुत धन्यवाद और इसके साथ ही सभी एस.जी.पी.सी. सदस्यों का भी आभार है। आपको बता दें बीबी जगीर कौर को हराकर हरजिंदर सिंह धामी 104 वोटों से जीते हैं। 11 सदस्यों की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जगीर कौर गुट के भी 3 सदस्यो को जगह मिली है जिनमें मोहन सिंह बंगी, जरनैल सिंह करतारपुर, सुरजीत सिंह तुगलवाल, बावा सिंह गुमानपुरा भी शामिल है।