6 जिलों बाढ़ से हालत ख़राब, स्कूलों में छुट्टी घोषित

Update: 2023-08-18 07:29 GMT
पंजाब। पंजाब में बाढ़ के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त सा हो गया है। राज्य के छह जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। राज्य के गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, रूपनगर, मोगा और तरणतारण के विभिन्‍न गांव में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश में सरकार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्‍कूल बंद कर दिए हैं। सीएम भगवंत मान ने होशियारपुर जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का कल दौरा किया। उन्‍होंने लोगों से कहा कि घबराएं नहीं, सरकार उन्‍हें हर सम्‍भव सहायता के लिए तत्‍पर है।
इसी बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी और आसपास के मध्य भारत में तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। मौसम के अनुसार ओडिशा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी क्षेत्र, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अत्यधिक वर्षा का अनुमान है।
तो वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भी तेज वर्षा की अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अगले 4 से 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में हल्‍की बारिश हो सकती है।
Tags:    

Similar News

-->