पूर्व SHO के खिलाफ FIR दर्ज

Update: 2023-06-30 16:55 GMT


कपूरथला | सुल्तानपुर लोधी के थाने में तैनात रिटायर्ड एस.एच.ओ. पर एफ.आई.आर. दर्ज होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी सरबजीत सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। उक्त पुलिस अधिकारी ने दस्तावेजों से छेड़छाड़ करके एक आरोपी को केस से बरी करवाया था। थाना प्रभारी के साथ-साथ केस से बरी हुए आरोपी बलविंदर सिंह पर मामला दर्ज किया गया है। दोनों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। आरोपी बलविंदर सिंह इस समय अमेरिका में है।

जानकारी के अनुसार अक्तूबर 2018 में सुल्तानपुर लोधी के थाना में विदेश भेजने के नाम पर लाखों ठगने का मामला दर्ज हुआ था। जिसकी शिकायत उस समय हाकम सिंह निवासी शाहजहांपुर ने दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता हाकम ने आरोपी बलविंदर सिंह व उस्मान बिन अब्दुल्ला उर्फ घनी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। उस समय थाने के एस.एच.ओ. सरबजीत सिंह थे।

शिकायतकर्ता हाकम सिंह ने एक बार फिर थाना प्रभारी व आरोपी बलविंदर सिंह पर आरोप लगाते हुए जांच की बात कही। सुल्तानपुर लोधी के डी.एस.पी. बब्बनदीप सिंह ने जांच की जिस दौरान थाना प्रभारी आरोप सही पाए। इसी के चलते अब पूर्व एस.एच.ओ. सरबीज सिंह के खिलाफ 7पीसी एक्ट व आरोपी बलविंदर सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिनकी गिरफ्तारी अभी बाकी है।  

Tags:    

Similar News

-->