Amritsar.अमृतसर: सोमवार को नूरदी गांव के सरकारी एलीमेंट्री स्कूल में पूरे हो चुके विकास कार्यों का उद्घाटन करने आए तरनतारन के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल को बड़ी संख्या में किसानों ने स्कूल से बाहर जाने पर मजबूर कर दिया। डॉ. सोहल के आने की सूचना मिलते ही किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के किसान व अन्य कार्यकर्ता काले झंडे लेकर स्कूल पहुंच गए। विधायक विकास कार्यों का उद्घाटन किए बिना ही स्कूल से चले गए। केएमएससी के नेतृत्व कर रहे जरनैल सिंह नूरदी व बलजीत सिंह चबल ने कहा कि वे शंभू-खनौरी सीमा पर मोर्चा पर बैठे पुरुष व महिला कार्यकर्ताओं पर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचार के बारे में विधायक से बातचीत करने के लिए ही स्कूल आए थे।