किसानों की आत्महत्या में आई कमी, सिंचाई और MSP से मिला सहारा: भगवंत मान

Update: 2026-03-12 14:43 GMT
Amritsar अमृतसर। Bhagwant Mann ने कहा कि पंजाब में किसानों की आत्महत्या के मामलों में पहले की तुलना में काफी कमी आई है। उन्होंने इसका श्रेय बेहतर सिंचाई व्यवस्था, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) और किसानों को मिल रही मुफ्त बिजली जैसी सुविधाओं को दिया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले राज्य में केवल 21 प्रतिशत खेतों तक ही सिंचाई का पानी पहुंच पाता था, लेकिन अब यह बढ़कर करीब 75 से 80 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इससे खेती की स्थिति में सुधार हुआ है और किसानों को राहत मिली है।
उन्होंने कृषि से जुड़े अंतरराष्ट्रीय व्यापार को लेकर भी चिंता जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रस्ताव रखा है कि खेती को संभावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से बाहर रखा जाए। उनका कहना था कि अगर अमेरिका से सोयाबीन और मक्का जैसे उत्पाद बड़े पैमाने पर भारत में आने लगे तो छोटे किसानों के लिए प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो जाएगा।
भगवंत मान ने कहा कि अमेरिका में औसतन एक किसान के पास करीब 500 एकड़ जमीन होती है, जबकि भारत में किसानों की औसत जोत लगभग ढाई एकड़ है। ऐसे में दोनों देशों के किसानों के बीच सीधी प्रतिस्पर्धा संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने इस मुद्दे पर एक प्रस्ताव भी पारित किया है, ताकि
किसानों
के हितों की रक्षा की जा सके।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए Invest Punjab Summit का आयोजन किया जा रहा है, जो अगले दिन से शुरू होगा। इसमें देश और विदेश से कई निवेशक भाग लेंगे और पंजाब में निवेश के अवसर तलाशेंगे। उन्होंने कहा कि इस समिट के जरिए राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे पंजाब की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
Tags:    

Similar News