मशहूर रैपर हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें, इस गाने को लेकर शिकायत दर्ज
बड़ी खबर

चंडीगढ़। मशहूर रैपर हनी सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। चंडीगढ़ में हनी सिंह के खिलाफ एस.एस.पी को शिकायत दर्ज करवाई गई है। जानकारी के अनुसार उनके गाने '25 पिंडां' को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए हैं कि इस गाने में महिलाओं के खिलाफ गलत व अश्लील शब्दावली का प्रयोग किया गया है। इस गाने पर ऐतराज जताते हुए शिकायत कर कार्रवाही की मांग की गई है। आपको बता दें कि हनी सिंह के साथ-साथ उनके मैनेजर और क्रू मेंबर्स के खिलाफ भी शिकायत दर्ज की गई है।