Punjab पंजाब: पंजाब में बिजली की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को राज्य की बिजली खपत 16,000 मेगावाट से ऊपर दर्ज की गई। गुरुवार दोपहर यह आंकड़ा 16,300 मेगावाट तक पहुंच गया था।11 जून को राज्य में बिजली की मांग 16,711 मेगावाट रही, जबकि 10 जून को यह 16,192 मेगावाट रही थी।
विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा हीटवेव और खेतों में सिंचाई की आवश्यकता के चलते आने वाले दिनों में यह मांग पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) की अधिकतम क्षमता 17,000 मेगावाट को पार कर सकती है।