लुधियाना में नहर से मिला आठ साल के बच्चे का शव, उसकी हत्या के आरोप में मौसा धरा गया

बड़ी खबर

Update: 2022-08-22 16:18 GMT
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना से अगवा कर लिये गये आठ साल के एक लड़के का शव रविवार को एक नहर से बरामद किया गया और उसकी हत्या के आरोप में उसके मौसे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अब्दुल्लापुर बस्ती में सहजप्रीत अपने घर से गायब हो गया था और उसके मौसा स्वर्ण सिंह ने उसे नहर में धकेल दिया था। उसके अनुसार यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर सरहिंद नहर में उसका शव मिला। पुलिस ने कहा कि बच्चे के मौसा ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
उसके मुताबिक बच्चे के परिवार को उसके गायब होने में उसके मौसा की भूमिका होने का संदेह था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि बच्चे की मां को सबक सिखाने के लिए वह यह नृशंस कदम उठाने के लिए बाध्य हुआ क्योंकि बच्चे की मां अपनी बहन यानी उसकी पत्नी के साथ मिलकर यह कहकर उसे अक्सर नाराज कर देती थी कि उसका अपनी बीमार बुजुर्ग मां के प्रति बहुत अधिक जुड़ाव है। उसने पुलिस से कहा कि अपमानित महसूस होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को बच्चा लापता हो गया था और आज सुबह नहर में उसका शव मिला।
Tags:    

Similar News