Punjab -हरियाणा के बीच पानी को लेकर बढ़ा विवाद, मुख्यमंत्री मान पहुंचे नंगल
Chandigarh चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा के बीच भाखड़ा नंगल डैम से पानी छोड़ने को लेकर विवाद फिर गहरा गया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा पंजाब सरकार को डैम के संचालन में हस्तक्षेप से रोके जाने के अगले दिन ही बीबीएमबी के अध्यक्ष के नंगल पहुंचने की सूचना मिलते ही राज्य सरकार सक्रिय हो गई।
पंजाब मुख्यमंत्री खुद नंगल पहुंच गए हैं। पंजाब सरकार का दावा है कि बीबीएमबी अधिकारियों ने डैम से जबरन पानी छोड़ने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने मौके पर रोका।पंजाब का कहना है कि हरियाणा पहले ही अपनी निर्धारित पानी की मात्रा 31 मार्च तक उपयोग कर चुका है। बावजूद इसके पंजाब मानवीय आधार पर 4 अप्रैल से 4,000 क्यूसेक पानी अतिरिक्त दे रहा है, जबकि हरियाणा अब 4,500 क्यूसेक की मांग कर रहा है।