लव जेहाद में फंसी लड़की को इंसाफ दिलाने के लिए डेलिगेशन चंडीगढ़ SSP से मिला

Update: 2023-05-30 17:18 GMT

चंडीगढ़। हिन्दू संगठनों का एक डेलिगेशन मंगलवार को चंडीगढ़ के SSP से मिला और लव जेहाद की शिकार लड़की को मिल रहीं जान से मारने की धमकियों की जानकारी दी। डेलिगेशन में अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, श्री हिन्दू तख्त के प्रमुख लोग शामिल थे।

प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि वर्ष 2018 में जब हिन्दू लड़की जब नाबालिग थी‌ तब समुदाय विशेष के एक लड़के ने चंडीगढ़ धनास से उसे बेहोश करके किडनैप कर लिया। डेराबस्सी में बंधक बनाकर रखा। उसके बाद लड़के ने अपने भाई के साथ मिलकर लड़की को हरियाणा में रामगढ़ के पास मटटआली गांव में रखा। यहां उसने नाबालिग लड़की का शारीरिक शोषण किया। उसके भाई ने मोबाइल पर शारीरिक संबंध की वीडियो बनाई।

लड़की को वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया और डेरा बस्सी में लड़की का धर्मपरिवर्तन करवाकर निकाह कर लिया। लड़की के आधार कार्ड में गैरकानूनी तरीके से छेड़छाड़ करके लड़की को बालिग लिखवा दिया। उस आधार कार्ड से हाईकोर्ट चंडीगढ़ से सुरक्षा की मांग की। लड़की के पिता ने हाईकोर्ट को असली आधार कार्ड, स्कूल सर्टिफिकेट और जन्मदिन प्रमाण पत्र दिखाया। जिससे हाईकोर्ट ने लड़की को नाबालिग पाया।

लड़का उसे वीडियो वायरल करने की धमकी और लड़की के छोटे भाई एवं पिता को मारने की धमकी देकर कोर्ट में अपने पक्ष में गवाही देने का दबाव बनाता रहा। लड़के की बहन और मां लड़की को देह व्यापार के लिए दबाव बनाते। कुछ दिन पहले लड़की सभी को चकमा देकर अपने पिता के घर आ गई और सारा अत्याचार बताया। इस पर लड़की के पिता ने हिन्दू संगठनों से मदद मांगी।

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष विजय सिंह भारद्वाज, श्री हिन्दू तख्त के अशोक तिवारी और मुनीष दुबे ने सारी जानकारी SSP Chandigarh को दी। इन लोगों का कहना था कि दिल्ली में एक हिन्दू लड़की को मुसलमान लड़के द्वारा चाकू मारकर हत्या की घटना को देखकर लड़की ने बताया कि वह युवक भी उसे मारने की धमकी दे रहा है। एसएसपी ने कार्यवाही करने का भरोसा दिया।

Tags:    

Similar News