अधूरा रह गया बेटी की शादी का सपना, स्पेन गए पिता की मौत

बड़ी खबर

Update: 2023-01-16 18:47 GMT
बनूड़। स्पेन में रहते एक पंजाबी व्यक्ति की मौत का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान कुलवंत सिंह निवासी गांव ननहेड़ा, बनूड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुलवंत सिंह का स्पेन में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मृतक के भाई बब्बू ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उनका भाई कुलवंत सिंह कई साल पहले रोजी रोटी के लिए कमाने के लिए विदेश (स्पेन) गए थे, हाल ही में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। मृतक कुलवंत सिंह के भाई ने भरे मन से बताया कि वह अपने पीछे पत्नी, 2 लड़के और एक लड़की छोड़ गया है। उन्होंने बताया कि मृतक कुलवंत सिंह की बेटी की शादी अगले माह तय थी। बेटी की शादी से पहले पिता की मौत की खबर सुनकर परिवार पूरी तरह से टूट गया है। पीड़ित परिवार के पास राजनीतिक दलों के नेता, सरपंच, पंचायत सदस्य व अन्य रहवासी पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
Tags:    

Similar News