बहु से दरिंदगी की हदें पार, ससुर ने दिया इस शर्मनाक घटना को अंजाम

बड़ी खबर

Update: 2022-09-24 13:23 GMT
लुधियाना। शहर में एक ससुर द्वारा बहु से दरिंदगी की हदें पार कर देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि सुसर द्वारा जबरदस्ती बहू को अपनी हवस का शिकार बनाया गया है जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस में दी है। थाना साहनेवाल की पुलिस को महिला ने बताया कि उसके पति अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता है।
उसका ससुर उस पर बुरी नजर रखता था। एक दिन मौके का फायदा उठाकर उसने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने बताया कि उसने विरोध भी किया, लेकिन वह न माना। आरोपी की पहचान केशव नगर लोहारा निवासी गुरमीत सिंह के रूप में हुई है, जिसे फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।
Tags:    

Similar News