कांग्रेसियों ने मकान सीनिंग का किया विरोध, हिरासत में लिए गए

Update: 2023-06-16 11:53 GMT

चंडीगढ़। चंडीगढ़ कांग्रेस ने रामदरबार में सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों को सील करने के लिए पहुंची प्रशासन की टीम का स्थानीय लोगों और अपने कार्यकर्ताओं के साथ विरोध किया। इस दौरान पुलिस ने चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की सहित कई कार्यकर्ताओं और लोगों को हिरासत में ले लिया।

बता दें कि चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग कॉलोनियों में सीलिंग का यह सिलसिला जारी है। एक घर को तो प्रशासन सील भी कर चुका है। यह मकान 40-45 साल पुराने बताए जा रहे हैं। सरकारी जमीन पर लोगों ने घरों का निर्माण कर रखा है। जानकारी के मुताबिक कई साल पहले कई लोगों को प्रशासन ने 5 साल के लिए पर्ची देकर यहां बैठाया था। वहीं, कई लोगों ने खुद मकान बना लिए। अब इन्हें यहां रहते हुए कई साल हो गए हैं।

नेताओं का कहना है कि इन्हें घरों से निकलने की बजाय, प्रशासन इनसे रहने के लिए फीस लेता रहे। प्रशासन को मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। क्योंकि, जमीन प्रशासन की ही है। इनके घरों में बिजली-पानी के मीटर भी लगे हुए हैं। वहीं, 3-3 मंजिलों तक घरों का निर्माण हो चुका है, ऐसे में इनके घरों को सील नहीं करना चाहिए।

लक्की ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन को मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। सीलिंग अभियान को रोकना चाहिए और गरीब-जरूरतमंदों की मदद के लिए एक नीति बनानी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि बारिश का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में जिनके घर सील कर दिए गए हैं वह लोग कहां जाएंगे। प्रशासन को इस संबंध में सोचकर ही ऐसा कदम उठाना चाहिए था।

Tags:    

Similar News