धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का हमला, मालविका सूद बोलीं, "यह युवाओं और छात्रों की जीत"

Update: 2026-07-25 18:56 GMT
Punjab पंजाब: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया लगातार सामने आ रही है। पंजाब के मोगा में कांग्रेस प्रभारी मालविका सूद ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को युवाओं और छात्रों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से छात्र अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे थे और आज का दिन उनके संघर्ष की सफलता का प्रतीक है।
मालविका सूद ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से उन्हें खुशी है। उन्होंने दावा किया कि यह जीत उन छात्रों की है, जिन्होंने कथित अनियमितताओं और परेशानियों का सामना किया। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों के साथ अन्याय हुआ और जो अपने भविष्य को लेकर चिंतित थे, उनके संघर्ष को आज सफलता मिली है। कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी ने छात्रों की आवाज को मजबूती से उठाया और इस पूरे आंदोलन के दौरान कांग्रेस नेतृत्व ने पूरा समर्थन दिया। उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा युवाओं और छात्रों के मुद्दों के साथ खड़ी रही है।
मालविका सूद ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए परीक्षा प्रणाली में सुधार किए जाने चाहिए ताकि किसी भी छात्र को परेशानी का सामना न करना पड़े। गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विपक्षी दल इसे छात्रों के आंदोलन और दबाव का परिणाम बता रहे हैं। वहीं, सरकार की ओर से कहा गया है कि युवाओं के हित और परीक्षा व्यवस्था में सुधार उसकी प्राथमिकता है। धर्मेंद्र प्रधान ने अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति, डिजिटल शिक्षा और परीक्षा सुधारों से जुड़े कई कदमों का उल्लेख किया था। अब शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
Tags:    

Similar News