Punjab पंजाब : पंजाब के बठिंडा के तलवंडी साबो में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां आए एक निहंग ने युवक पर कृपाण से हमला कर दिया। आरोपी निहंग ने कृपाण से अस्पताल के कंप्यूटर ऑपरेटर का हाथ काट दिया।
घटना के बाद आरोपी निहंग कालू सिंह मौके से फरार हो गया। वहीं घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल की ही एमरजेंसी में दाखिल करवाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलने पर तलवंडी साबो के डीएसपी राजेश कुमार सनेही पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।