Chandigarh: बाढ़ को लेकर पंजाब विधानसभा सत्र 26 सितंबर से शुरू होगा

Update: 2025-09-23 11:00 GMT

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने विधानसभा सत्र से पहले बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। बाढ़ के मुद्दे पर पंजाब का विधानसभा सत्र 26 सितंबर से शुरू होगा।

इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 24 सितंबर को कैबिनेट बैठक बुलाई है। इस दौरान बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार के नियमों को मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद इन प्रस्तावों को विधानसभा में पेश किया जाएगा।

कैबिनेट बैठक दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास पर होगी। इसमें सभी मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही विधानसभा सत्र के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। विधानसभा सत्र 26 सितंबर को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। हालांकि, कार्यवाही केवल दो दिन ही चलेगी, क्योंकि 27 और 28 सितंबर शनिवार और रविवार होने के कारण सरकारी अवकाश रहेगा।

Tags:    

Similar News