Chandigarh: कांग्रेस ने राज्य भर में मुख्यमंत्री भगवंत मान की आप सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला

कानून व्यवस्था के खिलाफ खोला मोर्चा

Update: 2024-09-18 03:34 GMT

पंजाब: पंजाब में लूट, हत्या और फिरौती मांगने जैसे अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने राज्य भर में मुख्यमंत्री भगवंत मान की आप सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए मंगलवार को राज्य भर में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। कांग्रेसियों ने प्रदेश की आप सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए नारे भी लगाए।

पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ खन्ना में पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया. इस प्रदर्शन में सांसद अमर सिंह भी मौजूद थे. वहीं, रायकोट में कांग्रेस प्रभारी कामिल अमर सिंह बोपाराय के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.

सुनाम ऊधम सिंह वाला में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सांसद अमरेंद्र सिंह राजा वेडिंग के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस ने डीएसपी कार्यालय के सामने धरना दिया और पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर आप सरकार को घेरा।

इन्हीं मुद्दों को लेकर जगरा में कांग्रेस पार्टी ने बस स्टैंड चौक पर धरना देकर और नारेबाजी कर भगवंत मान की आप सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला. इस दौरान पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा ने कहा कि पंजाब की जनता ने बदलाव के चलते आप सरकार को 92 सीटें दीं, लेकिन आप सरकार ने ऐसे बदलाव किए कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई. जिसके कारण पंजाब के लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.

Tags:    

Similar News

-->