Ludhiana.लुधियाना: सीबीएसई की बारहवीं की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई हैं। फिजिकल एजुकेशन की पहली परीक्षा में विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस साल खन्ना समेत लुधियाना जिले में करीब 14,000 विद्यार्थियों के परीक्षा में बैठने की उम्मीद है। विद्यार्थी जिले के 31 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक है। फिजिक्स की अगली परीक्षा 21 फरवरी को होगी।