BJP में शामिल होने के बाद बोले कैप्टन अमरिंदर सिंह, विपक्ष पार्टियों पर साधा निशाना
बड़ी खबर
चंडीगढ़। आज कोर कमेटी की बैठक बाद बीजेपी ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान बीजेपी में शामिल हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें पार्टी में शामिल होते ही बहुत प्यार व सम्मान मिला है। उन्होंने इस बीच 'आप' सरकार पर पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इन्हें कुछ पता नहीं है कि सरकार क्या है और कैसे चलाई जाती है। इसके इन्हें यह भी नहीं पता है कि पंजाब के मुद्दे क्या है? उन्होंने कहा कि यहां मंत्रियों को पता नहीं है उनका सी.एम. क्या करता है। इसके साथ ही कैप्टन ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सब छोटी सोच वाले है। इस दौरान अश्वनी शर्मा में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि बैठक में कैप्टन भी शामिल हुए हैं। सदन जनता के मुद्दों के लिए बना है। एयरपोर्ट मसले पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा।