
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिली है कि कैप्ट भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने करीबी 5-6 पूर्व मंत्रियों सहित 19 सितंबर को पी.एम. मोदी के जन्मदिन वाले दिन पार्टी में शामिल होंगे। गौरतलब है कि भाजपा के पास पंजाब में 2 सीटें हैं।
भाजपा में शामिल होने की कैप्टन की कई दिनों से चर्चा चल रही था। गत 30 अगस्त को भी कैप्टन ने पी.एम. मोदे से मुलाकात की थी लेकिन कैप्टन ने भाजपा में शामिल होने की बात को नाकार दिया। बता दें कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का निर्माण किया था। विधानसभा चुनावों में भाजपा के साथ गठबंध करके चुनाव लड़े थे।