Byelection: छठे दिन छह ने नामांकन पत्र दाखिल किए

Update: 2025-06-01 14:21 GMT
Ludhiana.लुधियाना: पंजाब विधानसभा की लुधियाना पश्चिम सीट पर उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के छठे दिन छह नामांकन पत्र दाखिल किए गए। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईसी) सिबिन सी ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रीय लोक सेवा पार्टी के उम्मीदवार जतिंदर कुमार शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा पांच निर्दलीय उम्मीदवारों परमजीत सिंह भारज, अल्बर्ट दुआ, कमल पवार, राजेश शर्मा और नीतू ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 14 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके हैं। एक जून को छुट्टी के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सके थे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि दो जून थी, जबकि नामांकन पत्रों की जांच तीन जून को की जाएगी।
Tags:    

Similar News