Jalandhar.जालंधर: गढ़शंकर के बीत क्षेत्र के एक गाँव में रिटायरमेंट पार्टी Retirement Party के दौरान घर की छत पर खड़े युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दो युवक और एक तीसरा व्यक्ति बंदूक से एक के बाद एक गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि घर में चल रही पार्टी का संगीत भी वीडियो में साफ़ सुनाई दे रहा है। युवक 10 दिन पहले ही रिटायर हुआ था और परिवार ने एक पार्टी रखी थी जिसमें रिटायर्ड फौजी और परिवार के अन्य सदस्य गोलियां चला रहे थे, जिसका वीडियो उनके ही किसी सदस्य ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। डीएसपी जसप्रीत सिंह ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और जाँच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बाद में पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
Tags: