Punjab.पंजाब: बीएसएफ की 182 बटालियन के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित लाखा सिंह वाला सीमा चौकी (बीओपी) के पास 1 किलो वजन की हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए। बीओपी के पास तैनात बीएसएफ के जवानों ने कल रात ड्रोन की आवाज सुनी जिसके बाद उन्होंने तलाशी अभियान चलाया, जिसमें 1 किलो वजन की हेरोइन के दो पैकेट बरामद हुए।