Amritsar अमृतसरसीमा सुरक्षा बल Border Security Force (बीएसएफ) के सीमा चौकी (बीओपी) राजाताल पर तैनात जवानों ने सोमवार रात इलाके से हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया। सीमा सुरक्षा बल ने पैकेट को सराय अमानत खां पुलिस को सौंप दिया। एएसआई सतपाल शर्मा ने बताया कि बीएसएफ द्वारा सौंपे गए पैकेट का वजन 518 ग्राम था, जिसमें हेरोइन 512 ग्राम थी। पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा 21-सी, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया है।
Tags: