आतंकी हमले के पीड़ितों के शोक में BJP ने निकाला कैंडल मार्च

Update: 2025-04-28 11:29 GMT
Jalandhar.जालंधर: गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रभारी निमिशा मेहता व उनके साथियों ने पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के बीत क्षेत्र के झुंगियां अड्डा में कैंडल मार्च निकाला। अपने संबोधन के दौरान मेहता ने कहा कि आतंकवाद का हर रूप खतरनाक है और धर्म के नाम पर किया गया कत्लेआम लोगों के आपसी भाईचारे पर गहरा जख्म छोड़ जाता है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एक तरफ पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ दुख व्यक्त कर रहा है और दूसरी तरफ गढ़शंकर क्षेत्र के आम आदमी पार्टी के विधायक उद्घाटन समारोह में खुशी से गले में फूलों की मालाएं पहन रहे हैं। उन्होंने कहा कि गढ़शंकर के लोग इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ हमदर्दी व दुख व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर नंबरदार महिंदर पाल, पूर्व सरपंच सुभाष चंद्र, रिंकू बिनावाल, गोपाल गोगना, राजिंदर राणा गढ़दीवाल, दलजीत राणा, अश्वनी कोछड़, रोमी बिनावाल, पुरुषोत्तम सेठी, कुलबीर सिंह व कमल भूंबला सहित अन्य उपस्थित थे।
Tags:    

Similar News