गाजियाबाद | यूपी के गाजियाबाद जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, सड़क पर बैठे एक व्यक्ति को कार चालक ने बेरहमी से रौंध दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उस जगह पर बर्थडे पार्टी के दौरान वीडियो बना रहे कुछ लड़कों के मोबाइल में ये लाइव हादसा रिकॉर्ड हो गया।
आपको बता दें कि वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सड़क के बीचों-बीच बैठा था। संभवत: वो मजदूर या मंदबुद्धि जैसा लग रहा। इस दौरान उसके पीछे की तरफ से सफेद रंग की एक कार आ रही थी। इस कार ने उस व्यक्ति को रौंद दिया। टक्कर लगते ही ये व्यक्ति कार के नीचे आ गया। इतने पर भी कारवाला नहीं रुका और उसे घसीटते हुआ ले गया। कार वाले ने हादसे के बाद भागने का प्रयास किया होगा।
इस हादसे के चश्मदीद लड़के अभी पुलिस के सामने नहीं आए हैं, लेकिन उन्होंने अपने किसी सोर्स के जरिये पुलिस को इस हादसे की लाइव वीडियो जरूर उपलब्ध करवा दी है। दरअसल, ये लड़के भी रान्ग साइड कार लगाकर खड़े थे। बर्थडे पर केक काटकर फेसबुक लाइव किए थे। तभी ये हादसा हो गया। पुलिस ने जब कार का रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि उसका पहले भी 500 रुपए का चालान कट चुका है। हादसा करने वाली i-20 कार के मालिक का नाम धीरेंद्र कुमार है। वो गोविंदपुरम का रहने वाला है।आरोपी कार ड्राइवर सौरभ शर्मा पुलिस हिरासत में है। पुलिस को उसने बताया कि वह बुलंदशहर जिले के BJP विधायक अनिल शर्मा का रिश्तेदार है। आरोपी महागुनपुरम का रहने वाला है। हादसा मंगलवार रात साढ़े 12 बजे कविनगर थाना क्षेत्र में RDC राजनगर के पुल से उतरने के बाद कुछ दूरी पर हुआ।