पंजाब में बैंक मैनेजर ने की आत्महत्या, महिलाओं के अंत:वस्त्र में मिला शव

Update: 2023-06-09 15:37 GMT
चंडीगढ़ (आईएएनएस)| पंजाब के लुधियाना में एक बैंक मैनेजर ने अपने किराये के मकान में शुक्रवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि उसने महिलाओं के अंत:वस्त्र पहन रखे थे। विनोद कुमार अमरपुरा इलाके में पहली मंजिल पर अकेले रहता था। शुक्रवार सुबह उसका शव एक रस्सी के सहारे झूलता मिला।
पुलिस को उसके कमरे से महिलाओं के कपड़े मिले हैं।
एक सार्वजनिक बैंक में मैनेजर के पद पर काम करने वाला कुमार वहां दो साल से अकेले रह रहा था। उसकी पत्नी और बच्चे फिरोजपुर शहर में रहते थे।
जांच अधिकारी आत्मा राम ने मीडिया को बताया कि मृतक का मोबाइल जांच के लिए साइबर सेल को दिया गया है। उन्होंने कहा, यह इस तरीके से संदिग्ध आत्महत्या का दुर्लभ मामला है।
पुलिस ने बताया कि कुमार अपने परिवार से मिलने के लिए फिरोजपुर गया था और गुरुवार की रात लुधियाना स्थित अपने आवास पर लौटा था।
सुबह नौकर ने घर का दरवाजा खटखटाया और मकान मालिक को बताया कि घर से भीतर से कोई जवाब नहीं दे रहा। बाद में उन्होंने उसका शव छत से झूलते देखा।
--आईएएनएस
Tags:    

Similar News

-->