Baldeep Singh ने मार्केट कमेटी के चेयरमैन का कार्यभार संभाला

Update: 2025-06-29 07:58 GMT
Jalandhar.जालंधर: बलदीप सिंह ने शनिवार को मार्केट कमेटी गढ़शंकर के नए चेयरमैन का पदभार संभाल लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर मान और डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी भी मौजूद रहे। गुरप्रीत कौर मान ने बलदीप सिंह के जनहित कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि चेयरमैन के तौर पर उनकी नियुक्ति पार्टी के भरोसे को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि एक आम कार्यकर्ता से चेयरमैन बनने का उनका सफर
आम आदमी पार्टी की
सरकार में ही संभव हो पाया है।
डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रौड़ी ने बलदीप सिंह को बधाई दी और कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की सेवा के लिए समर्पित है और पंजाब के विकास के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। दसूहा के विधायक करमबीर सिंह घुम्मन, नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन गुरविंदर सिंह पाबला, ओएसडी चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई जिला और ब्लॉक स्तर के नेता, पंच-सरपंच और अन्य गणमान्य लोग समारोह में शामिल हुए।
Tags:    

Similar News