Amritsar: 100 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा गया वाहन चोर, 4 कारें की गईं बरामद
Amritsar अमृतसर : वाहन चोरी के कई मामलों में कथित रूप से शामिल अमृतसर के एक व्यक्ति को दिल्ली से हरियाणा के मुरथल तक 100 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद गिरफ्तार किया गया। इस दौरान उसने चोरी की एसयूवी से पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने की कोशिश की।
एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान अमृतसर निवासी अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त (मध्य) निधिन वलसन ने कहा, "29 जुलाई को पांडव नगर से एक इनोवा कार चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था। जांच में सिंह की संलिप्तता का पता चला, जो महंगे पुश-स्टार्ट वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह का हिस्सा है।"
"11 अगस्त की रात को, आरोपी ने दिल्ली से एक चोरी की फॉर्च्यूनर ली और पंजाब की ओर जा रहा था, तभी पुलिस को सूचना मिली। एक संयुक्त टीम ने लगभग 100 किलोमीटर तक उसका पीछा किया। हरियाणा के मुरथल टोल प्लाजा पर, सिंह ने पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश करके भागने की कोशिश की। फिर वह वाहन छोड़कर आस-पास के खेतों में छिप गया, लेकिन बाद में घंटों चले तलाशी अभियान के बाद उसे पकड़ लिया गया।" पुलिस कर्मियों पर हमला करने के प्रयास के संबंध में मुरथल में एक अलग मामला दर्ज किया गया।