Amritsar: दो पिस्तौल और दो लाख रुपये के नकली नोट के साथ छह लोग गिरफ्तार
Amritsar.अमृतसर: अमृतसर (ग्रामीण) पुलिस की स्पेशल सेल ने छह लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पिस्तौल, 21 जिंदा कारतूस, 2 लाख रुपये की नकली भारतीय करेंसी के अलावा दो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान तरनतारन के आशीष कुमार, करणदीप सिंह, कश्मीर सिंह और जशनदीप सिंह, इस्लामाबाद इलाके के विशाल और लाहोरीमल गांव के अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है।
अमृतसर (ग्रामीण) के एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी आपराधिक गतिविधियों में शामिल हैं और उनके पास हथियार हैं। मुखबिर ने यह भी बताया कि आरोपियों के पास नकली करेंसी भी है। उन्होंने बताया कि आरोपी बोपाराय गांव में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के नीचे छिपे हुए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीमें मौके पर भेजी गईं और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। छह आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 61 (2) और 29 तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया और आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया।