Amritsar: बॉर्डर पर 3 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, BSF ने किया बड़ा खुलासा

Update: 2025-06-05 01:23 GMT
Amritsar अमृतसर: सीमावर्ती गांव भैणी राजपूतां में ड्रोन से गिराई गई 3 करोड़ रुपये की हेरोइन को बीएसएफ अमृतसर सेक्टर की टीम ने जब्त किया है। यह हेरोइन किसे मिलनी थी, इसकी फिलहाल जांच की जा रही है। लेकिन आपको बता दें कि यह पहला ऐसा मामला नहीं है, इससे पहले भी कई बार सुरक्षाबलों ने सीमावर्ती इलाके में करोड़ों रुपये के नशे की खेप बरामद की है।
आपको बता दें कि अमृतसर जिले का अधिकतर ग्रामीण इलाका पाकिस्तान से सटा हुआ है, जिसके चलते सीमावर्ती इलाका होने के कारण यहां पर पाकिस्तान की तरफ से नशे और हथियार सप्लाई करने की कोशिश की जाती रही है। फिलहाल पुलिस ने हेरोइन को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Tags:    

Similar News