Amritsar.अमृतसर: स्थानीय यूनिवर्सल अकादमी के विद्यार्थियों ने वीरवार को अकाल पुरख की फौज स्कूल वेन पोईं में आयोजित जिला स्तरीय गतका प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अकादमी के प्रिंसिपल ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बेहतरीन खेल कौशल का परिचय दिया। सिंगल सोती में गुरबीर सिंह ने पहला, आशिमा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दिलताज कौर ने फ्री सोती में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा भगवान, रविंदर, सुखमनदीप, मनजोत, खुशनीत, अवनीत, जसलीन, गुरपाल और लवप्रीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को आयोजकों की ओर से पुरस्कार दिए गए। प्रिंसिपल ने विजेताओं और प्रतिभागियों को उनके शानदार प्रदर्शन और उपलब्धि के लिए बधाई दी।