Punjab.पंजाब: अंबाला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने फर्जी वीजा तैयार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंजाब निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। उसे गुरुग्राम से गिरफ्तार कर मंगलवार को अंबाला की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। डीएसपी रजत गुलिया ने बताया, "इस साल जनवरी में एक शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा था कि उसके बेटे को वर्क वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर उससे 14 लाख रुपये से अधिक की ठगी की गई। आरोपी द्वारा फर्जी वीजा तैयार करने का मामला भी प्रकाश में आया।
धोखाधड़ी के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मार्च में इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था और आगे की जांच के दौरान गुरुग्राम में छापेमारी की गई, जहां से अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया।" उन्होंने कहा, "छापेमारी के दौरान दो मोबाइल फोन, होलोग्राम, कटिंग मशीन, तीन पासपोर्ट, एक पैन कार्ड, लैपटॉप, चेक बुक, पासपोर्ट कवर, प्लास्टिक शीट और फर्जी वीजा तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण और सामग्री बरामद की गई। आगे की जांच जारी है और इस मामले में और लोगों की गिरफ़्तारी होने की संभावना है।"
Tags: