Punjab पंजाब के तरनतारन जिले के पट्टी का रहने वाला 28 वर्षीय सिमरनजीत सिंह, कनाडा के ब्रैम्पटन में ट्रेन की चपेट में आने से मारा गया। मिली जानकारी के अनुसार, सिमरनजीत पांच साल से अधिक समय से कनाडा में रह रहा था और ट्रकिंग इंडस्ट्री में काम करता था।
बताया जाता है कि वह 31 अक्टूबर को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जब उसने फोन कॉल का कोई जवाब नहीं दिया, तो उसके दोस्तों और परिचितों ने उसे खोजना शुरू किया। बाद में उन्हें पता चला कि सिमरनजीत ट्रेन की चपेट में आ गया था।