Punjab.पंजाब: सोमवार को सईद वाला गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए अबोहर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में लाया गया। मृतक की पहचान सुंदर पाल (24) के रूप में हुई। जब यह हादसा हुआ, तब वह अपने खेतों में जा रहा था।