नया विवाद शुरू, ए.जी. विनोद घई के भाई को कांग्रेस ने सौंपी अहम जिम्मेदारी

बड़ी खबर

Update: 2022-07-31 17:14 GMT

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस की लीगल सैल में नए सदस्यों की नियुक्ति के साथ ही एक नया विवाद पैदा हो गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब के नए ए.जी. विनोद घई के भाई को कांग्रेस पार्टी ने अपने लीगल सैल में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। विनोद घई के भाई बिपन घई को पंजाब कांग्रेस की लीगल सैल का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जिसके साथ ही नया विवाद पैदा हो गया है।

बता दें कि पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा कल ही विनोद घई को पंजाब का नया ए.जी. लगाया गया है। ए.जी. के भाई बिपिन घई भी सीनियर वकील हैं, जिन्हें पंजाब कांग्रेस ने अपनी लीगल सैल में अहम जिम्मेदार सौंपी है। लेकिन एक तरफ जहां पंजाब सरकार द्वारा विनोद घई को एडवोकेट जनरल के पद पर नियुक्त करना और दूसरी तरफ कांग्रेस द्वारा उनके भाई को पार्टी में अहम स्थान देना कई सवालों को पैदा कर रहा है।

Tags:    

Similar News