दिल दहला देने वाली वारदात आया सामने, किसान का तेजधार हथियारों से हत्या

थाना बख्शीवाला के अधीन पड़ते गांव ददहेड़ा में पानी वाली मोटर पर एक प्रवासी मजदूर का तेजधार हथियारों के साथ बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया।

Update: 2022-12-20 09:07 GMT

फाइल फोटो 

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | थाना बख्शीवाला के अधीन पड़ते गांव ददहेड़ा में पानी वाली मोटर पर एक प्रवासी मजदूर का तेजधार हथियारों के साथ बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान अरुण कुमार उर्फ राजू निवासी रानी गंज बिहार के तौर पर हुई। जो कि पूर्व सरपंच कुलवंत सिंह की मोटर पर रह रहा था।

घटना की जानकारी मिलते ही डी.एस.पी. सिटी-2 जसविन्दर सिंह टिवाणा, थाना बख्शीवाला के एस.एच.ओ. करनवीर सिंह संधू और थाना त्रिपड़ी के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर प्रदीप सिंह बाजवा सहित मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना वाली जगह का जायजा लेने के बाद लाश को अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंधी डी.एस.पी. जसविन्दर सिंह टिवाणा ने बताया कि मृतक अरुण कुमार रोटी ले कर खेत में गया था और जब सुबह आकर देखा अरुण कुमार की लाश खून के साथ लथपथ पड़ी थी उसे काफी दूर तक घसीटा गया था।
उन्होंने बताया कि फिलहाल थाना बख्शीवाला में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। डी.एस.पी. टिवाणा ने इस को लूट की घटना होने से साफ़ इनकार करते हुए कहा कि यदि लूट की बात होती तो वहां मोटरसाइकिल खड़ा था और अन्य समान भी पड़ा था, कुछ भी नहीं छेड़ा गया, इसलिए इस को लूट की घटना नहीं कहा जा सकता है। प्राथमिक जांच में यह कत्ल का ही मामला लगता है। दूसरी तरफ मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की तरफ से इस मामले में एक व्यक्ति को राऊंडअप भी किया गया

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Tags:    

Similar News

-->