Punjab.पंजाब: देर रात हुए घटनाक्रम में पंजाब सरकार ने तत्काल प्रभाव से छह उपायुक्तों समेत आठ आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। आदेश के अनुसार कोमल मित्तल को मोहाली का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वह आशिका जैन की जगह लेंगी, जो होशियारपुर की उपायुक्त होंगी। पूनमदीप कौर फरीदकोट की नई उपायुक्त होंगी, जबकि टी बेनिथ को बरनाला का उपायुक्त बनाया गया है। अंकुरजीत सिंह को नवांशहर का उपायुक्त और विराज श्यामकर्ण तिड़के को मलेरकोटला का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। फरीदकोट के उपायुक्त के पद पर कार्यरत विनीत कुमार को पंजाब राज्य भंडारण निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। परमिंदर पाल सिंह मोहाली नगर निगम के नए आयुक्त होंगे।