विदेश भेजने का झांसा देकर व्यापारी से 3.75 लाख ठगे, पुलिस में मामला दर्ज

Update: 2025-06-30 02:58 GMT
Ludhiana लुधियाना : लुधियाना के अमरपुरा निवासी कारोबारी गुरमीत सिंह से ट्रैवल एजेंट ने उनकी बेटी को विदेश भेजने के नाम पर 3.75 लाख रुपये की ठगी की। आरोपी ने पैसे वापस मांगने पर धमकियां दीं।
पीड़ित की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने दुगरी निवासी अवरीन शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी तनवीर कौर को विदेश भेजना चाहते थे। एक परिचित के माध्यम से उनकी मुलाकात ट्रैवल एजेंट अवरीन शर्मा से हुई। आरोपी ने तनवीर को इंग्लैंड भेजने का वादा कर उनसे 3.75 लाख रुपये लिए।
विदेश भेजने का झांसा देकर व्यापारी से 3.75 लाख ठगे, पुलिस में मामला दर्जहालांकि, उसने न तो बेटी को विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए। जब गुरमीत ने पैसे वापस मांगे, तो अवरीन ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। गुरमीत ने इसकी शिकायत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की। थाना सदर पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी अवरीन शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
Tags:    

Similar News