22 वर्षीय लड़की की तीसरी मंजिल से गिरने से हुई मौत

Update: 2023-07-16 12:47 GMT
चंडीगढ़। चंडीगढ़ सेक्टर-63 में एक युवती की छत से गिरने से संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बता दें कि रात को करीब 10 बजे उसकी परिवार के साथ बात हुई थी और 12:10 के करीब उसके तीसरी मंजिल से गिरने की सूचना मिली। लड़की की पहचान सेक्टर 49 निवासी काजल के रूप में की गयी है। आपको बता दें की लड़की की उम्र सिर्फ 22 साल थी। बताते चले कि तीसरी मंजिल से गिरने के बाद उसे फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन स्थिति गंभीर होने के चलते उसे सुबह 4 बजे पीजीआई में स्थानांतरित कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Tags:    

Similar News