भारत-पाकिस्तान सीमा से 2 किलो हेरोइन बरामद

Update: 2023-02-17 08:23 GMT
गुरदासपुर। गुरदासपुर सैक्टर अधीन सीमा सुरक्षा बल की 73 बटालियन के जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा से 2 किलो हेरोइन बरामद की जिसका अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य 10 करोड़ है। सीमा सुरक्षा बल के गुरदासपुर सैक्टर के डी.आई.जी. प्रभाकर जोशी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल की 73 बटालियन के जवान गांव साहोवाल के पास गश्त कर रहे थे।
इस दौरान लोगों ने जवानों को सूचित किया कि एक विशाल गुब्बारे के साथ कोई चीज बंधी हुई खेतों में पड़ी है। जवानों ने जांच की तो पाया कि गुब्बारे से 2 किलो हैरोइन बंधी हुई थी। डी.आई.जी. के अनुसार पाकिस्तान ने इस बार ड्रोन की बजाय गुब्बारे से हैरोइन भारतीय इलाके में भेजी है।
Tags:    

Similar News

-->