सांप के डंसने से 2 बच्चों की मौत, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

Update: 2023-10-03 12:22 GMT
फगवाड़ा। फगवाड़ा के नजदीकी गांव कुलथम में 2 बच्चों की सांप के काटने से मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मिली जानकारी अनुसार गत रात्रि रात को सोते समय दोनों बच्चों को सांप ने डंस लिया। बच्चों की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों की पहचान दिलावर (10) और शायरा (6) के रूप में हुई है। बच्चों के पिता सादिक मुहम्मद ने बताया कि वह अपनी बीमार पत्नी के साथ दुसांझ कलां अस्पताल में थे और दोनों बच्चे घर में बिस्तर पर सो रहे थे। जब वे घर पहुंचे तो उन्होंने अपने बच्चों को बेहोश पाया। जिसके बाद वह तुरंत पास के अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। इसके बाद वह बच्चों को सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। अपने बच्चों को खोने के बाद माता-पिता गहरे सदमे में हैं।
Tags:    

Similar News

-->