100 करोड़ की हेरोइन समेत 2 गिरफ्तार

Update: 2023-07-24 08:35 GMT
जालंधर: सीमावर्ती जिला फाजिल्का में स्टेट स्पैशल आप्रेशन सैल (एस.एस.ओ.सी.) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 20 किलो हेरोइन के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 100 करोड़ रुपए है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार थाना एस.एस.ओ.सी. के इंस्पैक्टर सतिंद्र्रदीप सिंह के नेतृत्व में टीम गुप्त ड्यूटी व चैकिंग पर फाजिल्का क्षेत्र में थी तो फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर टी प्वाइंट गांव जटवाली पहुंची तो उसे सूचना मिली कि संदीप सिंह उर्फ सीपू निवासी गांव मनसा थाना सदर फाजिल्का और सुबेग सिंह निवासी फाजिल्का के पाकिस्तानी तस्करों से संबंध हैं और उन्होंने हस्ता कलां क्षेत्र में पाकिस्तान से भारी मात्रा में हेरोइन मंगवाई है तथा वे इसे गांव नवां हस्ता से गांव राणा होते हुए भारतीय तस्करों को सप्लाई करने के लिए आ रहे हैं।
इस पर पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल पर आ रहे संदीप सिंह और सुबेग सिंह को रोका। उनके पास से 2 बैग में हैरोइन के 18 पैकेट बरामद हुए। इन 18 पैकेटों में 20 किलो हैरोइन मिली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में सहायक इंस्पैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ए.आई.जी.) एस.एस. ओ.सी. फाजिल्का लखबीर सिंह ने बताया कि इस मॉड्यूल में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए आगे जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। थाना एस.एस.ओ.सी. फाजिल्का में एन.डी.पी. एस. एक्ट की धाराओं 21(सी), 23 और 29 के अधीन मुकद्दमा नंबर 24 तारीख 23.7.2023 को दर्ज किया गया है।
Tags:    

Similar News

-->