Punjab.पंजाब: पंजाब राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि तरनतारन (जिला तरनतारन), डेरा बाबा नानक (गुरदासपुर जिला) और तलवाड़ा (होहियारपुर जिला) की नगर परिषदों के चुनावों के लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद 191 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।
उन्होंने आगे बताया कि तरनतारन, डेरा बाबा नानक और तलवाड़ा के लिए नामांकन वापस लेने के बाद चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों की संख्या क्रमशः 113, 37 और 41 है। चुनाव 2 मार्च को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होंगे और मतों की गिनती उसी दिन मतदान केंद्र पर ही होगी।
Tags: