महिला को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी की पहचान कामेश्वर सिंह के रूप में हुई है।

Update: 2023-04-22 07:53 GMT
दक्षिणी दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार को कथित रूप से एक महिला को गोली मारकर घायल करने वाले व्यक्ति को हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।
विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र यादव ने कहा कि आरोपी की पहचान कामेश्वर सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि साकेत अदालत के पूर्व अधिवक्ता सिंह ने 25 लाख रुपये के पैसों के विवाद में महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था और मामले की सुनवाई शुक्रवार को होनी थी।
उन्होंने कहा कि उसने महिला पर कई गोलियां चलाईं, जिससे उसके पेट और एक हाथ में चोट आई।
घटना के वीडियो में दिखाया गया है कि वकीलों के ब्लॉक के बाहर पुरुष और महिला के बीच बहस हो रही है और आदमी बंदूक निकालकर उसके पीछे भाग रहा है। उसने महिला पर करीब से दो राउंड फायर किए, जो मदद के लिए चिल्लाती हुई उससे दूर जाने के लिए छटपटा रही थी। इसके बाद युवक ने तीसरा राउंड फायर कर दिया।
Tags:    

Similar News