13 वर्षीय किशोरी से बलात्कार के जुर्म में युवक को 10 साल की जेल

ओडिशा के कंधमाल जिले की एक अदालत ने 13 वर्षीय किशोरी से बलात्कार के जुर्म में एक युवक को बृहस्पतिवार को 10 साल कैद की सज़ा सुनाई।

Update: 2022-05-26 18:53 GMT

फूलबाणी (ओडिशा), ओडिशा के कंधमाल जिले की एक अदालत ने 13 वर्षीय किशोरी से बलात्कार के जुर्म में एक युवक को बृहस्पतिवार को 10 साल कैद की सज़ा सुनाई।

विशेष लोक अभियोजक बी बेहरा ने बताया कि फूलबाणी के विशेष न्यायाधीश भास्कर चंद्र साहू ने 23 वर्षीय सीतापुर बेहरामाझी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
अभियोजन के मुताबिक, 25 फरवरी 2017 को किशोरी जब कोटगढ़ प्रखंड के एक गांव में स्थित अपने घर लौट रही थी तभी रास्ते में युवक उसे खींचकर सड़क किनारे ले गया और पेड़ के नीचे उसके साथ बलात्कार किया। किशोरी को ग्रामीणों ने बचाया था और उसकी हालत गंभीर थी।अदालत ने 13 गवाहों का परीक्षण करने के बाद अपना फैसला सुनाया है।


Tags:    

Similar News